जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में लक्सर विधानसभा सीट पर भले ही भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को पिछड़ना पड़ा हो, लेकिन विधानसभा—2022 में भाजपा प्रत्याशी को मिले मतों से 6136 मत अधिक मिले हैं। लेकिन इन मतों को हासिल कराने में भाजपा युवा नेता प्रमोद खारी का योगदान रहा है। यह खारी टीम की पिछले ढाई साल की मेहनत का नतीजा है। प्रमोद खारी की युवाओं के साथ सभी वर्गों में अच्छी पकड़ है।
भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 6,53,808 (छह लाख 53 हजार 808) वोट मिले, जबकि विरेंद्र सिंह रावत को 4,89,752 वोट मिले। विरेंद्र सिंह रावत को 1,64,056 वोटो से शिकस्त मिली है। विरेंद्र सिंह रावत को 14 विधानसभाओं में से 8 में हारे हैं। लेकिन जिन विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी पिछड़े तो उनमें सबसे कम अंतर लक्सर विधानसभा में है। भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 2812 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत ने शिकस्त दी। जबकि पिछली विधानसभा—2022 के मतों का अंतर देखें तो भाजपा 9,017 मतों से पिछड़ गई थी, यहां पर मौजूदा विधायक संजय गुप्ता को बसपा प्रत्याशी शहजाद ने हराया था। संजय गुप्ता को 24,459 मत मिले थे, जबकि शहजाद को 34,899 मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को भी 11,495 मत मिले थे। विधानसभा चुनाव में जहां 81,591 मतदान हुआ था तो इस लोकसभा चुनाव में 75,438 मतदान हुआ।
लक्सर विधानसभा में प्रमोद खारी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और तभी से मैदान में उतर गए। प्रमोद खारी ने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की मदद की और हर समय क्षेत्र में मौजूद रहे। उन्होंने किसानों के साथ पीड़ितों को नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए सरकारी तंत्र से लड़ाई लड़ी। जिसका नतीजा यह निकला कि बसपा के विधायक शहजाद अली को जिताना लोगों की बड़ी भूल रही। अब मैदान में प्रमोद खारी डटे हुए हैं। जिसका रिजल्ट यह आया कि करीब दस हजार का बड़ा अंतर मामूली अंतर में बदल गया।
भाजपा युवा नेता प्रमोद खारी ने नवनिर्वाचित सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पटका पहनाकर और पुष्प भेंटकर बधाई दी। उनका कहना है कि पार्टी के साथ जनता की सेवा करना उनका ध्येय है। प्रमोद खारी ने क्षेत्र की जनता की आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में विकास कार्य तेज होंगे।
लक्सर विधानसभा से मिले मत
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 30595 मत मिले। कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह रावत को 33407 मत, बसपा के जमील अहमद को 4479 मत मिले। तो निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को 5699 मतों से संतोष करना पड़ा।