जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। होटलों में अवैध धंधा चल रहा है। धार्मिक स्थलों के आसपास होटल खोलकर उसमें यात्रियों को ठहराने के बजाय अवैध धंधा करा रहे हैं। वे होटल घंटों में देकर अवैध कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। ये होटल वाले धार्मिक स्थलों की भी गरिमा तोड़ रहे हैं।


लक्सर रोड पर पौराणिक सतीकुंड है और उससे कुछ आगे ही पौराणिक बुढी माता मंदिर है। यहां आसपास में कई होटल है। इन होटलों में यात्री तो यदा कदा ही ठहरते हैं, लेकिन दिन में यहां पर दूसरा धंधा चलता है। इन होटलों पर किसी मेहरवानी है ये तो नहीं पता, लेकिन मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले परेशान है। इसी के साथ यहां पर आसपास में दुकानदारों के साथ अन्य व्यवसाय करने वाले भी परेशान है। वे अनेकों बार पुलिस प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से ये धंधे कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। पार्षद शुभम मैंदोला का कहना है कि मामले की जल्द शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी, ताकि ऐसे अवैध धंधे कराने वाले होटल संचालकों पर कार्रवाई हो सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *