जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार में किस पर सिपाही के साथ मारपीट करने का आरोप है। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। घटना शनिवार देर शाम की है, जब कांस्टेबल देहरादून से मुकदमे से संबंधित माल दाखिल कर वापस लक्सर लौट रहे थे।

कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह तोमर बीते कल देर शाम अपनी कार से लक्सर कोतवाली जाने के लिए जैसे ही ग्राम सेठपुर पहुंचे तो सेठपुर में उनके आगे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को हार्न देने पर साइड मिलने के बाद जैसे ही उन्होंने अपनी कार आगे निकलने का प्रयास किया। ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन सामने कर दिया। दुर्घटना से बचने के लिए पुलिसकर्मी ने अपनी कार सड़क से नीचे उतार दी।

इसके बाद ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर रोककर पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और वाहन के भीतर ही मारपीट की। आरोपियों ने कांस्टेबल का कॉलर पकड़कर उन्हें गाड़ी से बाहर खींचने का भी प्रयास किया, जिससे उनकी वर्दी के बटन टूट गए और सोल्डर बैच क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ में हमलावरों की पहचान हातम सिंह पुत्र जुम्मे सिंह और शक्ति सिंह उर्फ मोनू पुत्र हातम सिंह, निवासी ग्राम सेठपुर, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई।

पीड़ित पुलिसकर्मी की ओर से कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया गया है। लक्सर कोतवाल राजीव रोथान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *