जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को सील किया है। निर्माण बिना नक्शा अप्रूव्ड कराए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा था। एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह का कहना है कि बिना स्वीकृत कराए कॉलोनी हो या किसी भी प्रकार का निर्माण, सभी पर कार्रवाई होगी।
मंगलवार को एचआरडीए ने अवैध निर्माण पर सीलिंग कार्रवाई की। एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि ज्वालापुर हरिद्वार के मीनाक्षीपुरम रावली महमूद में हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 25 गुणा 30 के क्षेत्रफल में निर्माण किया जा रहा है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए वाद योजित किया गया है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

