एचआरडीए की ओर से अवैध कॉलोनी का ध्वस्तीकरण करते हुए जेसीबी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचआरडीए ने दो कॉलोनियों को फिर से ध्वस्त किया है। दोनों कॉलोनियों के डीलरों ने कॉलोनी को विकसित नहीं किया था और न ही विभाग से एप्रूव्ड से कराया था। उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है कि बिना सुविधाओं के और अस्वीकृत कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदे। क्योंकि ऐसी कॉलोनियों में धोखाधड़ी होने की आशंका रहती है। प्लॉट के नंबर स्पष्ट न होने पर कई डीलर एक प्लॉट को दो—दो बार बेच दे रहे हैं।

एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह

जनपद में तमाम बिना सुविधाओं के कॉलोनियां काट दी गई है। इन अवैध कॉलोनियों में न तो पानी निकासी की समुचित व्यवस्था है और न ही अच्छे रास्ते हैं। ऐसे में आबादी बस जाने के बाद असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी अनाधिकृत दो कॉलोनियों पर एचआरडीए की जेसीबी चली है। जिनमें एक कॉलोनी कान्हापुर में रुड़की पब्लिक स्कूल के सामने थी, जोकि करीब 10 बीघा में काटी गई थी और दूसरी कॉलोनी ग्राम बेलड़ा में श्याम बिहार कॉलोनी को करीब 10 से 12 बीघा में बनी सडकों को ध्वस्तीकरण किया गया।

एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह

एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से काटी जा रही प्लॉटिंग को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन को जागरूक करते हुए कहा है कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में बिलकुल भी प्लॉट नहीं खरीदे, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की समस्या से जूझना न पड़े।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *