जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। एचआरडीए से बिना स्वीकृत कराए काटी जा रही कॉलोनी पर विभाग की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया है। एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने सख्त हिदायत दी है कि बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी नहीं काटने दी जाएगी. उन्होंने पाल घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदने वालों को सचेत किया है कि जब तक कॉलोनाइजर सुविधा युक्त कॉलोनी तैयार नहीं करता है तो ऐसी कॉलोनी में प्लॉट ना खरीदे. ताकि घर बनाने के बाद किसी प्रकार की समस्या से जूझना न पड़े।

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत यूसुफ अली , देवराज व अंजार नाम की व्यकितयों द्वारा बिना लेआउट स्वीकृति कराये अवैध रूप से विकसित की जा रही थी । प्राधिकरण द्वारा आवयश्क कार्यवाही करते हुए किये गए अनाधिकृत विकास कार्य को हटा दिया गया है तथा हिदायत दी गयी है कि अवैध निर्माण करने की दशा में नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *