होमगार्ड घनश्याम प्रजापति

ब्यूरो रिपोर्ट
सुबह सोकर उठा तो किस्मत खुली मिली। हरियाणा पुलिस के होमगार्ड ने 4 करोड़ रुपये जीत लिए। उसने IPL मैच में केवल 39 रुपए में टीम बनाई थी।
हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नूंह जिले में रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने ड्रीम 11 ऐप पर 4 करोड़ रुपए जीत लिए हैं और एक रात में ही करोड़पति हो गए है।
हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नूंह जिले में रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने ड्रीम 11 ऐप पर 4 करोड़ रुपए जीत लिए हैं और एक रात में ही करोड़पति हो गए है।
खबरों की मानें, तो हरियाणा पुलिस के होमगार्ड घनश्याम ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात को भाई के साथ बैठकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच में 39 रुपए लगाकर अपनी टीम बनाई थी। इसका प्राइज पूल 17 करोड़ रुपये था।
इसके बाद वह सोने चले गए। सुबह उठे तो उन्होंने एप खोलकर देखी। जिसमें पता चला कि उनकी टीम को 1,370 पॉइंट मिले हैं। जिसकी विनिंग अमाउंट 4 करोड़ रुपए है। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं।
2015 में होमगार्ड भर्ती हुए
33 वर्षीय घनश्याम प्रजापति की ड्यूटी नूंह के पुन्हाना में है। वह 2015 में हरियाणा पुलिस में होमगार्ड भर्ती हुए थे। वह 2023 से ऐप पर टीम बनाकर खेल रहे हैं। पहले कभी उन्होंने कोई रकम नहीं जीती। इस बार 4 करोड़ जीते हैं। इस रकम पर 4 करोड़ पर 30 प्रतिशत टैक्स कटेगा। उन्हें करीब 2.80 करोड़ रुपए मिलेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *