जिला बार एसोसिएशन

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। डेढ़ साल बाद हरिद्वार जिला बार एसोसिएशन ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि चुनाव मई महीने में होने थे, लेकिन लोकसभा चुनाव और फिर मानसून की वजह से चुनावों में देरी हुई। लेकिन अब चुनाव की तिथि और चुनाव अधिकारी घोषित कर दिए हैं।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (रजि०) हरिद्वार के चुनावों की घोषणा हो गई है। बार के वार्षिक चुनाव के लिए 27 अगस्त को नामांकन दाखिल होंगे और 30 अगस्त को मतदान किया जाएगा। जिला बार संघ की इसको लेकर आज बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जगता, मुख्य सहायक चुनाव अधिकारी राजेश राठौर, मुख्य सहायक चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी रविन्द्र सहगल सहायक चुनाव अधिकारी योगेश शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी रियाजुल हसन, सहायक चुनाव अधिकारी अश्वनी सैनी, सहायक चुनाव अधिकारी सुनील चौहान, सहायक चुनाव अधिकारी मनीष हठवाल को बनाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *