जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार की हॉकी टीम ने विपक्षी टीम को शून्य पर आउट कर दिया। यही नहीं एक मैच में नहीं बल्कि दूसरे मैच में भी सामने खेल रही टीम को शून्य पर आउट कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। हॉकी मैच पंजाब की महाराजा भूपेंद्र सिंह स्पोटर्स यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित किए जा रहे हैं।
उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी टूर्नामेंट—2023 में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी की 18 सदस्यीय टीम के साथ समेत उत्तर भारत की 42 टीमें प्रतिभाग कर रही है। जिसमें पहला मैच गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम का सामना लखनऊ यूनिवर्सिटी से हुआ। जिसमें गुरुकुल की टीम ने लखनऊ की टीम को 15—0 पर आउट कर दिया। दूसरे मैच मां शाकुम्भरी देवी विवि सहारनपुर की टीम के साथ हुआ, जिसे भी गुरुकुल की टीम ने 11—0 पर आउट कर दिया। दोनों ही मैच में सामना कर रही टीमों को शून्य पर आउट कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी टीम के कोच दुष्यंत राणा अपनी टीम की दो मैचों में हुई ऐतिहासिक जीत से बेहद उत्साहित है। दुष्यंत राणा ने बताया कि अब तीसरा मैच 3 दिसंबर को होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *