जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गुवाहाटी असम में हुई स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क्रान्ति दिवस पर संगठन के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने हरिद्वार में 14-15 सितंबर को शिवडेल स्कूल बीएचईएल रानी हरिद्वार में स्वामी शरद पुरी के सान्निध्य में दो दिवसीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। यह सम्मेलन दो दिवसीय होगा, जिसमें प्रथम दिन 14 सितम्बर को विभिन्न प्रान्तों के प्रतिनिधियों द्वारा अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर से रानीपुर मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल शिवडेल स्कूल बीएचईएल रानीपुर तक सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन 15 सितम्बर को प्रातःकाल 9 बजे से 11 बजे तक स्वतंत्रता सेनानी/शहीद परिवारों का आत्ममंथन सत्र होगा तथा दोपहर 1 बजे से मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र, असम, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, बिहार तथा त्रिपुरा से सर्वश्री रमेश कुमार मिश्र, राजेश सिंह, महन्थ प्रजापति, सुरेश चंद्र बबेले, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, नवीन शरण निश्चल, सुरेश सुयाल, एम. फारुकी, कपूर सिंह दलाल, एम.सन्मुग सुन्दरम, अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, दिवाकांत झा, अशोक कुमार रायचा, महेश वर्मा, सुंदर विमल नाथन, गांधीयवादी सेलवराज, अप्पाराव नवले, शिवयोगैया दावणगेरे, संजीव कुमार विश्वाल, सूर्यमणि विश्वाल, असम के विजेंद्र मोहन शर्मा, कमल चंद्र तथा दीपा दास, पंपी शाह तथा ब्रिटनी सुर सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *