जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भूपतवाला में श्री गंगा माता मोबाईल लघु व्यापार महासंघ का गठन करते हुए हरिमोहन भारद्वाज को अध्यक्ष चुना। महामंत्री मनीष और कोषाध्यक्ष प्रवीण कश्यप को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार, अनुज ठाकुर, प्रवेश भारद्वाज विक्की, विनित, अशोक मक्कड़ को चुना गया। मंत्री शैलेन्द्र बाबू, विजय कुमार, सन्नी कोल, दलीप केसरी को चुना गया। ​
बुधवार को भूपतवाला में मोबाइल संचालकों की बैठक हुई। जिसमें नया व्यापार मंडल गठन करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को उठाकर उनका निवारण करने को आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के पार्षद सुनीता शर्मा व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि मोबाइल लघु व्यापार महासंघ बनने से क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलेगा। आश्रम धर्मशाला होटल भूपतवाला क्षेत्र में होने से वहां आए हुए तीर्थ यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। जिससे उन्हें दूर दराज सामान खरीदने के लिए नहीं जाना होगा। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया ने कहा कि मोबाइल लघु व्यापार बनने से नौजवानों को भी कार्य करने का अवसर मिलेगा। जहां क्षेत्र में बाहर से आकर कुछ लोग यात्रियों को लूट खसोट करने का काम करते हैं। मोबाइल लघु व्यापार मंडल बनने से ऐसे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई हो सकेगी। इससे हमारे आम आदमी और तीर्थ यात्री तक ठक लोगो से बच सकेगे। मंच का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रचार प्रमुख सतनाम सिंह ने किया।


इस मौके पर नीरज, अमन, सोनू, चंचल, धर्मेंद्र, पवन, राहुल, राहुल केसरी, बाबू राम, राकेश, शिवकुमार, अरविंद, सुरेन्द्र, छवि लाल, अमित, आकाश, नितिन, चेतन, भगवान दास, नवीन, महेन्द्र, रविंद्र वर्मा, भूवन चन्द्र भट्ट, ओमवीर, बंशी रावत, रोहित शुक्ला, शिवम चौहान, ओम ठाकुर, तुलसी देवी, पार्वती देवी, योगेन्द्र शर्मा, विवेकानन्द, लीलावती देवी, कृष्णा, हर्ष ठाकुर, हर्षित सैनी, राजेश केसरी, अकुंश केसरी, संदीप, कविता मक्कड़, नकुल, बबीता, अनिल कुमार(पिंकी), महेश, आनंद, महेश भट्ट आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *