जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से डिस्ट्रिक्ट पिकलबॉल चैंपियनशिप—2025 का आयोजन यूथ हॉस्टल भगत सिंह चौक के मैदान पर 03 अगस्त को किया जा रहा है। जिसमें चार पुल में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन से संबदृध डिस्ट्रिक्ट पिकलबॉल एसोसिएशन हरिद्वार जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव आलोक शर्मा, कोर्डिनेटर विकास गर्ग ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूथ हॉस्टल भगत सिंह चौक हरिद्वार में डिस्ट्रिक्ट पिकलबॉल चैंपियनशिप—2025 का आयोजन रविवार को होगा। जिसमें टीमों को चार पुल में विभाजित किया गया है। पुल ए में कुलदीप सिंह व पर्व वर्मा, डॉ मनीष दत्त व विभौर चौधरी, महेश प्रताप व शिवम आहूजा है। पूल बी में आलोक शर्मा व रोमी सिंह, अजय सिंह व लक्ष्य जूनियर, ओपी चौहान व अमोल बर्थवाल है। पूल सी में विकास गर्ग व दिग्बर जोशी, मननीत चोपड़ा व संस्कार, नमित शर्मा व गोपेश पुरोहित हैं। पूल डी में सुखबीर सिंह व खुशप्रीत, लक्ष्य डुडेजा व आयुषी, रोबिन सिंह व विवेक चौधरी, संस्कार व प्रताप सिंह हैं।
ये होता पिकलबॉल
पिकलबॉल एक रैकेट या पैडल वाला खेल है जो टेनिस, बैडमिंटन और पिंग-पोंग के तत्वों को मिलाकर बनाया गया है। यह एक छोटे कोर्ट पर खेला जाता है, जिसमें एक नेट होता है और खिलाड़ी प्लास्टिक की गेंदों को पैडल से मारते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *