जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद में शनिवार की सुबह को बड़ा हादसा हो गया। एक कार बेकाबू होकर मसूरी रोड़ पर 200 फीट नीची गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 स्टूडेंट्स की मौत हुई है। एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कार कैसे अनियंत्रित हुई और कौन चला रहा था, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
घटना सुबह तकरीबन 5 बजे की बताई जा है। मसूरी देहरादून रोड पर झड़ीपानी के पास हादसा हुआ है। कार में कुल 6 लोग सवार थे। ये सभी छात्र एंडेवर कार यूके 07 बीडी 8600 में सवार होकर गए थे। ये सभी मसूरी से देहरादून की ओर आ रहे थे। जब ये झड़ीपानी रोड पर पहुंचे तो तभी अचानक बेकाबू हुई कार गहरी खाई में जा रही। ये सभी स्टूडेंट आईएमएस यूनिवर्सिटी और डीआईटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक छा गया।
मृतक छात्रों में दो और एक घायल छात्रा यूपी से
1— अमन सिंह राणा उम्र 22 वर्ष निवासी शंकरपुर सहसपुर।
2— दिग्यांश प्रताप भाटी उम्र 23 निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट ज्वालापुर हरिद्वार।
3— तनुजा रावत उम्र 22 निवासी दुर्गा कॉलोनी रुड़की हरिद्वार।
4— आशुतोष तिवारी उम्र 25 निवासी थाना नागपानी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
5— हृदयांश चंद्र उम्र 24 निवासी एटीपी कॉलोनी अनपरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश।
ये है घायल
1 —नयनश्री उम्र 24 साल निवासी न्यू विकास एनक्लेव मेरठ उत्तर प्रदेश।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *