जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में बेखौफ गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को लक्सर पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि मास्टरमाइंड और साथ देने वाला सत्संगी बाबा अभी फरार है। आरोपियों ने 15 दिन के अंदर डॉक्टर पर दो बार गोली बरसाई। सत्संग में जहां अच्छे कर्मों के लिए शिक्षा दी जाती है, वहीं पर हत्या के लिए साजिश रचने का भी मामला सामने आया।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि 27 अप्रैल को डॉ सुमित कुमार निवासी दाबकी कलां, लक्सर हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया कि वह दिन के समय अपनी कार में अपने साले सुमित, भंवर पाल आदि को लेकर हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल बहादराबाद से भिक्कमपुर को लौट रहा था। बाडीटीप के पास मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने हमारे ऊपर फायरिंग कर दी।
इससे पहले भी 14 अप्रैल को शाम को दाबकी गांव के पास मोटरसाइकिल गुजरते हुए फायरिंग की सी आवाज़ हुई थी। अब देखने पर उस तरफ भी फायरिंग के छेद दिख रहे हैं। गाडी का टायर पंक्चर खुलवाकर देखा तो उसके अन्दर भी बुलेट मिली है।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा CCTV कैमरों व तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन कर अभियुक्तगण की शिनाख्त के प्रयास किए गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को आते देख पुलिस द्वारा उसे रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी शुभम सैनी पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध हथियार सहित मौके पर दबोच लिया गया।
पूछताछ में खुलासा-
पूछताछ में शुभम सैनी ने बताया कि वह और उसके घर वाले एक बाबा के पास सत्संग करते रहते है। लगभग तीन साल से सत्संग कर रहे और कथित बाबा के लक्सर स्थित आश्रम में रह रहे शुभम सैनी की बाबा से काफी घनिष्ठता हो गयी। बाबा ने उससे 5-6 महीने पहले सुमित को मारने की इच्छा जाहिर की। 14 अप्रेल 2026 को लक्सर गए शुभम सैनी को बाबा ने फोन कर बुलाया और दोनों ने बाइक से डॉ सुमित कुमार की गाडी लगभग दो तीन राउण्ड फायर कर दिए और वहां से भाग गए।
27 अप्रैल को दोनों ने फिर डॉक्टर की गाडी का पीछा करते हुए बाडीटीप गांव से आगे फतवा की तरफ मौका देखते ही गाडी की तरफ फायरिंग कर दी। डॉक्टर की गाडी में 04 फायर किए गए थे। पुलिस फिलहाल फरार चल रहे बाबा की तलाश में जुटी है। पकड़ में आए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी, एसआई यशवीर नेगी चौकी इंचार्ज भिक्कमपुर, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, कांस्टेबल गंगा, धवजवीर, मनमोहन भंडारी, महिपाल तोमर का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *