जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नमो नमो मोर्चा भारत के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता सिंह की सहमति से जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा द्वारा हरिद्वार ग्रामीण उत्तर और बहादराबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की घोषणा की गई है, जिसमें हरिद्वार ग्रामीण उत्तर की मंडल अध्यक्ष रोशनी भट्ट को और बहादराबाद मंडल की मंडल अध्यक्ष भारती सिसोदिया को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा के पश्चात उनको फूल माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रजनी वर्मा, जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता और बिमला ढोंढियाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण भारत के सबसे विश्वसनीय एवं वृहद हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर आधारित है। हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के अनुसार किसी भी देश की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान युवा और महिला शक्ति का होता है। नमो नमो मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से सभी प्रदेश में हो रहा है। वर्ष 2020 में 15 लाख से ज्यादा सदस्य संख्यावाले इस संगठन ने वर्ष 2024 तक 2 करोड सदस्य संख्या का लक्ष्य सामने रखा है।
प्रदेश महामंत्री रजनी वर्मा ने कहा कि इन्हीं विचारों से ओतप्रोत हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार नमो नमो मोर्चा का उद्घघोष हमारे देश की समुचित असंगठित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापार, नौकरदार व छात्रशक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना ताकि भारत वर्ष अपने प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होकर बलशाली बनें।
जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता एवं बिमला ढोंडियाल ने कहा कि संगठन के उद्देशो को देखकर युवा और महिलाएं काफी संख्या में जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का मिशन राष्ट्र की असंगठीत युवा, महिला और पुरुष शक्ति को संगठित करते हुए हमारी सनातन संस्कृति, सिद्धांत, और संविधान, के द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना और योजना का लाभ देना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *