जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (मिस्सरवाला) डोईवाला द्वारा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन-2025 के तहत आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आह्वान किया कि प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के लिये लोगों को प्रेरित करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गयी है। यह मानव जीवन से जुड़ा विषय है।
मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले युवा रक्तदानदाताओं से मुलाकात भी की तथा उनके इस पुनीत कार्य के लिए उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए उनकी प्रशंसा की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था की अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी के इस पुनीत प्रयास की सराहना की। दून हॉस्पिटल ब्लड बैंक देहरादून से डॉक्टर शशी उप्रेती, डॉक्टर नितेष गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने रक्तदान में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदानदाता तथा संस्था से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, छात्र नेता विनायक नौटियाल, गुरजीत सिंह लाडी, पंकज शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *