भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत करते हुए पूर्व कैनिेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नामांकन के दौरान पूरी लोकसभा के संयोजकों के साथ प्रभारी और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सभी विधायक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शुक्रवार को जिला कार्यालय जगजीतपुर में भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाते हुए नामांकन किया। नामांकन करते समय उन्होंने अपने कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज भी सभी को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की नदियों पर कई पुल बनवाएं, रिंग रोड, राजकीय मेडिकल कॉलेज, रेलवे की कनेक्टिंग, कुंभ के समय अनेकों विकास कार्य हुए, दो डिग्री कॉलेज, अटल आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये सालाना का ईलाज, रोजगार की गारंटी के लिए काम हुआ। हरिद्वार के अंदर अंडरग्राउंड बिजली की लाइन, 1200 करोड़ रुपये सीवरेज योजना पर खर्च हुए।


सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सभी विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और भारी मतों से लोकसभा प्रत्याशी को जिताने का काम किया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की सरकारों में प्रदेश के साथ हरिद्वार का समुचित विकास हुआ है। जिन्हें आधार बनाकर जनता के बीच जाकर मतदान की अपील करेंगे। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जितना हरिद्वार में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ तमाम मूलभूत सुविधाओं के लिए काम हुआ है, इतना कभी नहीं हुआ और आगे भी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विकास कार्यों को सुचारू रखने का काम करेंगे।


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार, प्रभारी डॉ जयपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता, विमल कुमार, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, संजय गुप्ता, रानी देवयानी सिंह, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, सतपाल सिंह, राजपाल सिंह, अनिल अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ विशाल गर्ग, पूर्व चेयरमैन राजीव शर्मा, सुशील चौहान, राकेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष डॉ प्रणव यादव, अमन त्यागी, आदेश सैनी, दिनेश पंवार, पवन तोमर, संदीप प्रधान, तिलकराम सैनी, लव शर्मा, मनोज गौतम, नवजोत वालिया, युधिष्ठिर, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *