सगे भाई सतिीश और दिलबाग की फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
दो सगे भाईयों की सरेआम हत्या कर दिए जाने से परिजनों में आक्रोश है। जींद में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, गांव में गम और गुस्से का माहौल है।
जींद के सफीदों रोड पर जमीन विवाद के चलते निर्जन गांव के दो भाइयों सतीश व दिलबाग की रात को गोदाम के बाहर गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में निर्जन निवासी मोहित ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ सफीदों रोड बाईपास पर सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम के पास जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते उसके पिता सतीश व ताऊ दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने झगड़ा भी किया। पहले उन्होंने उसकी गाड़ी पर भी गोलियां बरसाई। इसमें वह गोली लगने से बच गया।
इस दौरान उन्होंने अपने पिता सतीश और ताऊ दिलबाग को फोन कर हमलावरों से सतर्क रहने की सूचना भी दी थी, लेकिन हमलावरों ने सफीदों रोड पर गोदाम के पास ही रात को फायरिंग कर दी। इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर बेटा मोहित भी वहां पर आया तो दोनों जमीन पर पड़े मिले। मोहित दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *