जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
​हरिद्वार। जिला योजना सदस्यों के चुनाव में भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के प्रयास से पार्टी की फजीहत होने से बच गई। जिला योजना सदस्यों के चुनाव में शिवालिकनगर नगर पालिका का प्रतिनिधित्व नहीं किए जाने से हरिओम चौहान ने नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन जब पार्टी के गलियारों में क्रास वोटिंग की चर्चा शुरू हुई तो संगठन ने हस्तक्षेप किया।
चुनाव हो या पार्टी की कोई सरगर्मी, देखने में आता है कि पार्टी के बड़े नेता माने जाने वाले न्याय नहीं करते। यही जिला योजना सदस्य के चुनाव में हुआ। चुनाव से पूर्व हरिद्वार में हुई बैठक में शिवालिकनगर के चेयरमैन राजीव शर्मा और वहां के सभासदों को बुलाया ही नहीं गया। उपेक्षा किए जाने से सभासदों में नाराजगी हो गई। नाराजगी इतनी हो गई कि आक्रोश जताते हुए शिवालिकनगर के सभासदों के साथ हरिओम चौहान ने नामांकन कर दिया। जिससे संगठन की सूत्रों से पता चला कि चुनाव में विवाद और क्रास वोटिंग हो सकती है। मामले की गूंज आलाकमान तक पहुंच गई।
संगठन का हस्तक्षेप हुआ और भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद्र, विधायक आदेश चौहान की मौजूदगी में हरिओम चौहान का नामांकन पत्र वापस कराया गया। यह प्रक्रिया नगर निगम हरिद्वार के प्रांगण में प्रक्रिया हुई, जहां पर बुधवार को नामांकन वापस होने थे। इस मौके पर विरेंद्र अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सभासद प्रतिनिधि अनिल राणा, हरेंद्र कुमार भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *