जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर जनपद में नियुक्त निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद से बाहर स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों के स्थान पर देहरादून के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार 18 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें कई निरीक्षकों को विभिन्न थानों में प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उपनिरीक्षकों को थाना एवं पुलिस चौकी स्तर पर नई तैनाती मिली है।
इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी—
– निरीक्षक कमल मोहन भंडारी — प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर
– निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा — प्रभारी निरीक्षक थाना पटेलनगर
– निरीक्षक विरेंद्र चन्द्र रमोला — प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर
– निरीक्षक मुकेश चौहान — प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला
– निरीक्षक मनोहर भंडारी — प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर
– निरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट — प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर
– निरीक्षक शान्ति कुमार — प्रभारी निरीक्षक थाना सेलाकुई
– निरीक्षक बीएलओ भारती — प्रभारी निरीक्षक थाना मसूरी
– निरीक्षक राकेश कंडेत — प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी
– निरीक्षक नरेश राठौर — पुलिस कार्यालय
उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती
– उपनिरीक्षक मोहन सिंह — एसएसआई डालनवाला
– उपनिरीक्षक पीडी भट्ट — थानाध्यक्ष रानीपोखरी
– उपनिरीक्षक मनोज नोटियाल — थानाध्यक्ष बसंतविहार
– उपनिरीक्षक शैंकी कुमार — एसओजी प्रभारी देहात
– उपनिरीक्षक गिरीश नेगी — एसएसआई सेलाकुई
– उपनिरीक्षक अमित शर्मा — एसआईएस शाखा
– उपनिरीक्षक संजीत कुमार — एसआईएस शाखा
– उपनिरीक्षक कुलेन्द्र सिंह — थाना डालनवाला
आदेश में सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन स्थानांतरणों को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं निष्पक्ष बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
