भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। चंपावत में हुए प्रकरण में भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मामले में नाबालिक को बदनाम करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राज्य महिला आयोग से मांग की है कि पूरे प्रकरण में जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
भाजपा जिला हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि चंपावत में नाबालिग से जुड़ा जो मामला सामने आया था, वह जांच में सही नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस झूठे मामले के कारण उस लड़की की समाज में बदनामी हुई है और उसकी इज्जत और सम्मान को नुकसान पहुंचा है। इस मामले को कांग्रेस के स्थानीय नेता कमल रावत से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर गलत जानकारी फैलाई गई है और नाबालिक लड़की को बदनाम किया गया है। केवल अपनी राजनीतिक रोटी सीखने के लिए नाबालिक लड़कियों को बदनाम करना यही कांग्रेस का चाल चरित्र है। जिसे जनता भली भांति जानती है।
आशुतोष शर्मा ने राज्य महिला आयोग से मांग की है कि इस पूरे मामले की सही जांच हो। लड़की को बदनाम करने वाले और गलत जानकारी फैलाने वालों पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों से समाज में गलत संदेश जाता है और वास्तविक पीड़िताओं को भी परेशानी होती है। सरकार चाहती है कि हर मामले में सच सामने आए। उन्होंने कहा कि भाजपा मांग करती है कि जांच करके सच सभी के सामने लाया जाए। और लड़की को न्याय मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *