जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के डीएवी स्कूल कनखल की कक्षा 12 वी कि छात्रा कीर्ति शर्मा ने 92.3अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है।
बिल्वकेश्वर कालोनी निवासी आनन्द भूषण शर्मा व रीतू शर्मा की पुत्री को परीक्षा में मिली इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। विदित हो कि कीर्ति के दादाजी स्व० वेद प्रकाश शर्मा नगर निगम हरिद्वार से सेवानिवृत्त कर अधीक्षक रहे तथा दादीजी दुर्गेश शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षिका है।

