जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। 15 अगस्त 2024 को संस्था जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ किया। उसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम एनटीटी से पायल मुखर्जी ने स्वागत नृत्य कर सभी अथितियों का स्वागत किया। संस्था द्वारा संचालित निशुल्क विद्यालय से शानू, सुष्मिता, भवानी, कशिश खुशी, सलोनी, सुहानी, जिया, सलोनी, अर्चिता, अर्पिता, राधा, अनन्या, सिमरन, सुहानी, वैशाली, अन्नू, आधी ने देशभक्ति गानों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। संस्था के अंतर्गत कंप्यूटर साक्षरता केन्द्र (NIMT HARIDWAR) से कंप्यूटर शिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं एवं नर्सरी टीचर ट्रेनिंग की छात्राओं अनुष्का मल्होत्रा, दीक्षा, तान्या, आंचल,निकिता, प्रीति, मोनिका, मनोरमा, अनुष्का चौहान, शिखा, पलक, रियांशु शर्मा, हिमानी जहानवी शर्मा, तन्नू शर्मा, आदि द्वारा देश भक्ति गानों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। उत्तराखण्ड के लोक नृत्य कुमाऊनी एवं गढ़वाली पर प्राची, अंजली, ईशु चंचल, ऐश्वर्या द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में कुछ नन्हे मुन्ने कलाकारों कुशानी एवं मान्य सिंह द्वारा देशभक्ति गानों पर मनहोहक प्रस्तुति दी। स्वतन्त्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने पर सभी प्रतिभागियों को संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओपी चौहान, आनंदभल्लभ जोशी ने ट्रॉफी एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया। संस्था के अंतर्गत क्रिकेट अकैडमी द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही चल रहे क्रिकेट मैच में विजय एवं उपविजयी रही। टीम एवं टाइ-कवांडो से बच्चो की प्रस्तुति के लिए संस्था के सचिव सुखबीर सिंह एवं कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह द्वारा मेडल देकर प्रोत्साहित किया।
संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्था की ओर से आनंद बल्लभ जोशी, शिवदत्त शर्मा, विनीत कुमार, ललित शर्मा, कंप्यूटर साक्षरता केन्द्र (NIMT HARIDWAR) से विभोर कुमार, कमलप्रीत कौर, शिवानी कौशिक, सोनम विश्नोई, निशा शर्मा, अंजली मचाल, चांदनी श्रीकुंज एवम काफी संख्या में अभिभावक, छात्र/छात्राएं उपास्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *