ब्यूरो रिपोर्ट

बिजनौर में महाकुंभ से छुट्टी लेकर आए पीएसी जवान का शव फंदे पर लटका मिला। बुधवार दोपहर को उसकी सगाई हुई। इसके 5 घंटे बाद वह पेड पर लटका मिला। उसके दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे।

पुलिस को जांच में 2 सुसाइड नोट मिले हैं। जिसमें आत्महत्या की बात लिखी गई है। वहीं, पिता का कहना है कि बेटे की हत्या करके उसे लटकाया गया। पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। मामला अफजल गढ़ थाना क्षेत्र के भागीजोत गांव का है। B भागीजोत गांव का लोकेंद्र (27) पुत्र जयप्रकाश उर्फ छोटे पीएसी की 9वीं बटालियन मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात था। 2019 में भर्ती हुई थी। इस समय महाकुंभ में ड्यूटी लगी थी। लोकेंद्र मंगलवार को 3 दिन की छुट्टी पर घर आया था।

14 फरवरी को थी शादी

बुधवार दोपहर को उसकी सगाई की रस्म पूरी हुई। 14 फरवरी की शादी की तारीख तय थी। सगाई का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सिपाही लोकेंद्र किसी काम के लिए घर से बाहर गया। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।

इसके बाद गांव के लोगों ने उसका शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका देखा। उसके हाथ रस्सी से पीछे की ओर बंधे हुए थे। इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दो सुसाइड नोट मिले, लिखा- 2-3 महीने से परेशान हूं

मृतक सिपाही की जेब से एक नोट मिला है, जिसमें एक नोट घर के बैग में होने का जिक्र किया गया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने घर जाकर उसके बैग को चेक किया तो उसके अंदर भी एक नोट मिला। उस नोट में सुसाइड का जिक्र किया है। लिखा- दो-तीन महीने से परेशान हूं। मेरे परिजन को इस मामले में परेशान न किया जाए, मैं यह कदम खुद अपनी मर्जी से उठा रहा हूं।

SP अभिषेक झा ने बताया- मुरादाबाद पीएसी में तैनात एक सिपाही का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। जिसके हाथ भी रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक की पेंट की बैक जेब में एक नोट भी मिला है। जिसमें आत्महत्या के संबंध में लिख गया है। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। हत्या और आत्महत्या सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *