जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला एक दूसरे जनपद में किया है। हरिद्वार से एक को तो हरिद्वार में दो को भेजा गया है। तबादला सूची जारी करते हुए जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पुलिस उपाधीक्षकों को नवीन तैनाती हेतु तत्काल कार्यमुक्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
सूची के अनुसार —
31 पीएसी रूद्रपुर से तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढवाल
देहरादून से नीरज सेमवाल को उधमसिहंनगर
नैनीताल से सुमित पांडे को हरिद्वार
पीटीसी नरेंद्रनगर से अस्मिता मंमगाई को पौड़ी गढवाल
सीआईडी सेक्टर देहरादून से ओशिन जोशी को हरिद्वार,
चम्पावत से विमल प्रसाद को नैनीताल,
उधमसिंहनगर से विमल रावत को 31 पीएसी रूद्रपुर,
हरिद्वार से नताशा सिंह को सीआईडी सेक्टर देहरादून,
पौड़ी गढवाल से निहारिका सेमवाल को चम्पावत,
पौड़ी गढवाल से तुषार वोहरा को देहरादून,
पीटीसी नरेंद्रनगर से अखलेश कुमार को उधमसिंहनगर भेजा गया है।

