जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। श्री बालजी ज्वैलर्स में हुई करोड़ों की डकैती के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने चंद्राचार्य चौक पर धरना दिया और एसपी सिटी को ज्ञापन देकर बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, शहर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी धरने पर पहुंचकर सर्राफा कारोबारियों को समर्थन दिया।
शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पराशर, महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने कहा कि दिन दहाड़े हुई डकैती की घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस को सख्ती के साथ अपराधियों पर नकेल लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मात्र चेकिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान ना किया जाए। ठोस कार्रवाई को अमल में लाया जाए। अपराधी करके अपराध की घटनाएं कर देते हैं। इन घटनाओं पर लगाम लगाने की जरूरत है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि श्री बालाजी ज्वैलर्स शौरूम में हुई डकैती में चोरी किया गया माल शत प्रतिशत रिकवरी होनी चाहिए। उन्होंने जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। इस अवसर पर संजीव नैय्यर, संजय गोयल, कैलाश केशवानी, राजन सेठ, मृदुल कौशिक, विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, सुनील गुलाटी, सुधीर शर्मा, दीपक टंडन, विक्रम सिंह, गौरव, विवेक अग्रवाल, कैश खुराना आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *