जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पंजनहेड़ी ग्राम में हुई प्लॉटिंग की शिकायत पर प्राधिकरण की ओर से जांच कराने के दौरान हुई गोलाकांड में फरार मुख्य आरोपी भाजयुमो के प्रदेश मंत्री के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में सामने आया है कि भाजयुमो का प्रदेश मंत्री तरुण चौहान का परिवार राज्य सरकार के साथ अधिकारियों को बदनाम करने की साजिश में शामिल है। ऐसे में जल्द ही इन्हें परिवार के साथ पार्टी से निष्कासित किया जा सकेगा।
पंजनहेडी गोलीकांड प्रकरण के मामले में मातृसदन की ओर से लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री एवं जनपद के शीर्ष अधिकारियों को बदनाम किया जा रहा है। जहां पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान का परिवार उनका साथ दे रहा है। ऐसे में पार्टी बदनाम हो रही है। पार्टी की बदनामी होते देख भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पूरे प्रकरण से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया है। उनका कहना है कि यदि मातृसदन वालों को पर्यावरण एवं बिना अप्रूव्ड प्लॉटिंग की इतनी चिंता है तो पूरे प्रदेश के साथ देश व्यापी आंदोलन चलाए। किसी व्यक्ति की शिकायत पर एक व्यक्ति विशेष को बदनाम करने का ठेका मातृसदन ने ही ले रखा है। व्यक्तिगत किसी को टारगेट करने का ठेका मातृसदन पर ही है।


ये है पूरा मामला
मातृसदन के संत ब्रह्मचारी सुधानंद की अवैध प्लॉटिंग की ​शिकायत पर एचआरडीए ने तहसीलदार के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए थे। जांच के लिए 28 जनवरी दिन बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम उषा टाउनशिप में पहुंची। जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतकर्ता मातृसदन के ब्रह्मचारी सुधानंद को बुलाया, लेकिन इस दौरान ग्राम पंजनहेड़ी के ही निवासी अतुल चौहान, तरुण चौहान कई लोगों के साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान शिकायतकर्ता के साथ अन्य लोगों के पहुंचने पर मामला तूल दे गया। जिसमें मारपीट होने लगी और शिकायतकर्ता के साथ आए लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और रिश्तेदार पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल को गोली लग गई। जिनका गंभीर हालत में इलाज एम्स ऋषिकेश में जारी है। सचिन चौहान की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं, इस मामले में एक आरोपी अतुल चौहान ने तो सरेंडर कर दिया था, लेकिन अभी अन्य आरोपी
तरुण चौहान पुत्र दीपक, गौरव चौहान पुत्र प्रदीप कुमार, अभिषेक चौहान (सिम्मी) पुत्र सतवीर, अभिषेक पुत्र त्रिलोक चन्द सभी निवासी गण नूरपुर पंजनहेडी थाना कनखल व ब्रहमचारी सुंधानन्द निवासी मातृसदन जगजीतपुर की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *