जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। 2 सितंबर से देश भर में शुरू होने वाले भाजपा सदस्य अभियान के निमित्त भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में तैयारियां की गई। ताकि अधिक से अधिक सदस्य पार्टी से जोड़े जा सके। जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्या सुनीता चौधरी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के उत्तरी मंडल स्थित जमालपुर कला, जगजीतपुर में विभिन्न बूथो पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया।
जेबीजी कॉलोनी स्थित बूथ नंबर 41 पर जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा डॉक्टर प्रदीप कुमार ने जिला ओबीसी मोर्चा मंडल मंत्री महक सिंह, सुधीर ठाकुर, राकेश चौधरी, झबरू सिंह शेखावत, भूपेंद्र कुमार, संजय वर्मा, दीपांकर जाना, तिलकराम सैनी सहित ओबीसी मोर्चा के मंडल पदाधिकारी के साथ 1 सितंबर को होने वाले संयुक्त मोर्चे की जिला बैठक के विषय में चर्चा की और अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। ओबीसी मोर्चे की सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा ने जमालपुर कला पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 15 मंगल मूर्ति बिहार और दयाल एंक्लेव में बूथ नंबर 47 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा और विचार विमर्श किया। जिला कार्यकारिणी सदस्या सुनीता चौधरी ने जगजीतपुर स्थित नीलेश्वर पब्लिक स्कूल के निकट अपने आवास पर बैठक कर 2 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के निमित्त कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इन बैठकों में सक्रिय योगदान के लिए जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा डॉक्टर प्रदीप कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जीजान से जुट जाने का आह्वान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *