जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हरिद्वार व नमो नमो मोर्चा भारत ने पश्चिम बंगाल में हुई डॉक्टर मोमिता के साथ हुए दुराचार एवं दर्दनाक और निर्मम हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। महिला मोर्चा हरिद्वार ने न्यायपालिका से इस शर्मनाक घटना की न्यायिक मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। महिलाओं ने इस घटना की घोर निन्दा करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली ने कहा बंगाल में हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने इस निंदनीय कृत्य की घोर निंदा करते हुए डॉ मोमिता के लिए न्याय की मांग की है। महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता ने कहा कि ममता सरकार ने हत्या के साक्ष्यों को मिटाने का भरसक प्रयास किया है। बंगाल सरकार अगर महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती है तो ऐसी सरकार को कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ममता को अपने पद से स्वयं इस्तीफा देना चाहिए।
नमो नमो भारत मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाण्डे ने इस कुकृत्य की निंदा की साथ ही बुधवार की रात को टीएमसी के गुंडों द्वारा अस्पताल में साक्ष्य मिटाने की मंसा से जो तोड़ फोड़ की उसकी जांच की मांग करते हुए इस जघन्य कृत्य में लिप्त दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
कैंडल मार्च में उपस्थित रही महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, मन्नू रावत, जिला मंत्री सोनिया अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता, मंडल महामंत्री चंचल, जिला कार्यकारणी सदस्य रूबी बेगम व उपस्थिति सभी बहनों ने भी डाॅ मोमिता के लिए न्याय की मांग की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *