जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बीते कुछ समय से हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने जिले में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ शिकंजा कसा हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह विभागीय टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र के झंडा चौक व डाट मोहल्ले में कार्रवाई की।
विभागीय टीम द्वारा अरुण पाराशर एवं गिरिराज पाराशर द्वारा किए गए विवादास्पद भूमि पर निर्माण तथा बिना मानकों और अनुमति के तैयार की गई बहुमंजिला इमारतों को सील कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त विवादास्पद भूमि पर कोर्ट द्वारा स्टे का आदेश किया हुआ है, जिस पर किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा तोड़फोड़ नहीं की जा सकती। कोर्ट के आदेश की अवहेलना तथा दिल्ली जैसे बड़े हादसों के बावजूद बिना मानकों और अनुमति के तैयार किए गए बहुमंजिला निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण द्वारा यह कार्रवाई की गई।
विकास प्राधिकरण के अभियंता ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

