जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के हरिद्वार दौरे पर ज्वालापुर विधानसभा से तैयारी कर नेताओं ने भागीदारी कर कार्यक्रम में पौधारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अखंड एवं सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहने पर भाजपा नेताओं ने उनकी उपलब्धि बताते हुए यादगार के लिए पौधारोपण किया। हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने पौधारोपण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में नाम रोशन हुआ है।
सोमवार को प्रभारी मंत्री हरिद्वार दौरे पर थे। जिसमें भाजपा नेता पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा दीपांशु शर्मा के आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के विकास, विश्वास और जनकल्याण के निमित्त 15 जून 2026 को विधानसभा ज्वालापुर के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम एवं मंदिर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी को एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को आह्वान किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दर्जाधारी राज्यमंत्री जयपाल आदि ने मिलकर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, रीता सैनी, पूर्व जिला महामंत्री हितेश, मंडल महामंत्री शिवम चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजबीर क्लानिया, मंडल मंत्री अजय शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, अनुसूचित मंडल अध्यक्ष नाथीराम, जिलामंत्री रेशु, जिला संयोजक निपेन्द्र, अमित कुमार बिट्टू, ऋतिक शर्मा, कृष्ण चंद, भारत, नीतीश, आनंद आदि शामिल हुए।
ये नेता कर रहे तैयारी
सतीश कुमार, सुबोध राकेश, मनोज गौतम, तेलूराम वाल्मीकि, देवेंद्र प्रधान, भूप सिंह की एकसाथ मौजूदगी को लेकर कार्यक्रम में चर्चाओं का दौर रहा।

