जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बिजली उपभोक्ताओं को उत्तराखंड सरकार ने बड़ा झटका दिया है। लोकसभा के मतदान के बाद एकदम से बिजली दरों में वृद्धि कर दी गई है। ये बढ़ी हुई दर एक अप्रैल से ही लागू होगी। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 25 से 40 पैसे तक बढ़ा दिए गए हैं। अन्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 25 से 40 पैसे तक बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही फिक्स चार्ज में भी 15 से 20 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह वृद्धि की गई है। अधिक बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिल में 300 रुपये से अधिक की वृद्धि होगी। बिजली के नए टैरिफ में बीपीएल और हिमाच्छादित उपभोक्ताओं के लिए दरों को नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन अन्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 25 से 40 पैसे तक बढ़ा दिए गए हैं।
इस हिसाब से यदि आप महीने में 200 से 400 यूनिट तक खर्च करते हैं तो आपका बिजली बिल डेढ़ सौ से दो सौ रुपये तक बढ़ गया है। अधिक बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिल में 300 रुपये से अधिक की वृद्धि होगी। इसके अलावा छोटे-बड़े उद्योगों के लिए भी प्रति यूनिट 15 पैसे से 50 पैसे तक बढ़ाए गए हैं।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दर वृद्धि
श्रेणी, अभी तक, — नई दर
0 से 100 यूनिट, 3.15 — 3.40
101 से 200 यूनिट, 4.60 — 4.90
201 से 400 यूनिट, 6.30 — 6.70
400 यूनिट से अधिक, 6.95 — 7.35
घरेलू उपभोक्ता
श्रेणी, अभी तक — नई दर
चार किलोवाट तक, 510 — 5.40
25 किलोवाट तक, 6.70 — 7.35
75 किलोवाट से ऊपर, 6.80 — 7.35
विज्ञापन होर्डिंग, 7.50 — 8.20
सरकारी संस्थान 25 किलोवाट, 5.40 — 5.70
सरकारी संस्थान 25 किलोवाट से अधिक, 5.15 — 5.50
एलटी इंडस्ट्री
श्रेणी, अभी तक — नई दर
25 किलोवाट तक, 5.45 — 5.40
25 किलोवाट से अधिक, 5.15 — 5.40
एचटी इंडस्ट्री
श्रेणी, अभी तक — नई दर
1000 किलोवोल्ट तक, 5.50 — 6.00
1000 किलोवोल्ट से अधिक, 5.90 — 6.40
मिश्रित भार, 6.50 — 6.90
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी, 6.90 — 7.45
रेलवे ट्रैक्शन, 6.10 — 6.60
ईवी चार्जिंग स्टेशन, 6.25 — 7.00

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *