जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का जगजीतपुर में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष संदीप प्रधान के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। आशुतोष शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे। संदीप प्रधान ने कहा कि भाजपा में सभी को एक समान सम्मान मिलता है।
रविवार को जगजीतपुर में फुटबाल ग्राउंड रोड पर गुर्जर भवन में भाजयुमो उपाध्यक्ष संदीप प्रधान के साथ गुर्जर समाज और युवा नेताओं ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष का फूल मालाएं पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। संदीप प्रधान ने कहा कि आशुतोष शर्मा पार्टी के सच्चे और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लंबे समय से पार्टी की सेवा की है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। ऐसे ही कर्मठ कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलने के साथ विचाराधारा को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।


जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वे पार्टी के हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता से लेकर आमजन तक सभी का सम्मान करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।


इस मौके पर चौधरी जगपाल सिंह, रमेश गुर्जर, सोनू चौधरी, राहुल शर्मा, मयंक जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, लव शर्मा, मनमोहन जोशी, नवजोत वालिया, युदिृधष्ठिर वालिया, करण वर्मा, भागचंद नेगी, रविंद्र राणा, योगेंद्र चौहान, पंकज चौधरी, शााहरूख सलमानी, राहुल शर्मा, मोहित चौधरी, राजकुमार मलिक, जय कुमार चौधरी, दीपक राजपूत, अभिषेक चौधरी, लाखन सिंह गुर्जर, गोपी चौधरी, अरुण फौजी, अरुण पाल, कमल प्रधान, मनोज प्रालिया, नितिन वालिया, शैलेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, पंकज धीमान, सचिन धीमान, सचिन चौधरी, प्रिंस वर्मा, सनातन सिंह आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *