ब्यूरो रिपोर्ट
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक मासूम के साथ दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा के दौरान किसी को उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिला। बाइक सवार दंपती अपने बच्चे के साथ कहीं जा रहे थे, तभी डंपर की चपेट में आ गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी एवं रामनगर थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी पुलिस चौकी के समीप डंपर की चपेट में आने से बुधवार की दोपहर बाइक सवार दंपती व एक वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी।
बाइक सवार व डंपर चालक दोनों रामनगर से टेंगरा मोड़ की तरफ जा रहे थे। भीटी पुलिस चौकी से थोड़ा सा आगे शुभरतना रेस्टोरेंट के सामने मोड़ पर डंपर को ओवरटेक कर बाइक सवार ने आगे निकलने की कोशिश की। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों लोग डंपर के नीचे आ गए।
बाइक सवार दंपती व मासूम वाहन के पहिए के नीचे दब गए। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को मृतक की जेब में एक पर्स मिला। बाइक चालक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान ओम प्रकाश सिंह (31) के रूप में हुई है। पिता का नाम जवाहिर लाल पटेल लिखा है। हाल पता हर्दी सहजनी, जनपद मिर्जापुर है। ट्रक और चालक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

