ब्यूरो रिपोर्ट
सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग मैजिक गाड़ी में सवार थे। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग गया। हादसा लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर पर हुआ।
सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को ओयल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
नौ मृतकों की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में 10 लोग सवार थे। इन सभी की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले नौ लोगों की शिनाख्त हो गई है। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था।
इन मृतकों की हुई शिनाख्त
अदनान (15 वर्ष) पुत्र अकील खान निवासी मुस्लिमनगर रामापुर, कोतवाली सदर, खीरी।
पप्पू (18 वर्ष) पुत्र दूलन गौतम निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाट, बहराइच।
पवन पुत्र संतोष निवासी मझरा थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच।
सोहन (21 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी मझरा, थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच। पवन और सोहन आपस में सगे भाई हैं।
राजेश गोयल पुत्र मनिलाल निवासी महपुरवा थाना मिहींपुरवा, बहराइच।
सहजराम (35 वर्ष) पुत्र छोटेलाल निवासी ककरहा मूर्तिहा, जनपद बहराइच।
जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया, जनपद बहराइच।
गायत्री गुप्ता (44 वर्ष) रमेश चंद्र गुप्ता मोहल्ला विजय लक्ष्मी नगर बस स्टॉप सीतापुर थाना कोतवाली सदर, खीरी।
जुलेखा 45 पत्नी हबीब, पलटूपुरवा थाना धौरहरा
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का भी मुआयना किया।

