जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत परिवार सहित कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने बीस दिन पहने कोविड वेक्सीन भी लगवाई थी। उन्होंने ये जानकारी अपने फ़ेसबुक पेज के माध्यम से दी है।
अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। आज दोपहर बाद मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत, इन सबका #कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा नहीं, मुझे भी करवा लेना चाहिये और अच्छा हुआ मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं #पॉजिटिव पाया गया हूँ और मेरे परिवार के एक साथ 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं। आज दोपहर तक जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वो कृपया अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कोविड वेक्सीन लगवाते हुए

 

By admin