जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा रावत के नेतृत्व में भीम आर्मी के युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को मजबूत किया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने बिगड़े मौसम में भी जनसंपर्क अभियान जारी रखा।
रमाबाई अंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद आजाद ने बताया कि इस बार रमाबाई अंबेडकर महासभा विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से कांग्रेस को समर्थन दे रही है। प्रदेश भर में हमारे सैकड़ो कार्य करता है जो अब कांग्रेस के लिए वोट डालेंगे। भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी छोड़ कांग्रेस को सहयोग दिया, क्योंकि किसी भी सूरत में भाजपा के भ्रष्टाचारियों के हाथों में दोबारा सत्ता नहीं सोपनी है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश बोस ने बताया कि रमाबाई अंबेडकर महासभा बहुजन के विकास के लिए प्रति बद्ध है। भाजपा ने कभी दलित या पिछड़े वर्ग के हित में कोई कार्य नहीं किया। इस दौरान भोगपुर टांडा, धनपुरा, फेरुपुर के सैकड़ों भीम आर्मी में आस्था रखने वाले युवाओं ने भीम आर्मी को अलविदा कह दिया। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह, आनन्द कुमार, रिंकू, राहुल, राम कुमार, मोनू, खिलेराम, नीटू, शगुन, मिंटू आदि शामिल हुए।

वहीं दूसरी ओर हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने खराब मौसम के बाद भी इब्राहिमपुर समेत कई गांवों में घूम घूमकर प्रचार किया। इस मौके पर कई जगह जलभराव के बीच मतदाताओं के दरवाजे पर जाकर उन्होंने वोट की अपील की। दरअसल शुक्रवार को भारी बारिश के चलते जहां कई प्रत्याशी घरों में दुबके रहे वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत की पुत्री अनुपमा क्षेत्र में कनवेंशिंग करती रहीं। इस मौके पर कॉंग्रेसियों में गजब का उत्साह देखा गया। अनुपमा को क्षेत्र मे बेटी जैसा प्यार मिल रहा है और उन्हें यहां की जनता जरूर आशीर्वाद देगी। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बारिश में भीगते हुए उनके साथ जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे।

