जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर शिव मूर्ति चौक हरिद्वार से हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन एवं अनेक संतों का आशीर्वाद लेने के उपरांत देहरादून के लिए प्रस्थान करने का निर्णय लिया। वे सरकार से यह आग्रह करेंगे कि वह चार धाम यात्रा को अति शीघ्र खोलें, उत्तराखंड प्रवेश के लिए rt-pcr की बाध्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।
होटल राज डीलक्स हरिद्वार में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अनेक संगठनों की एक मीटिंग रखी गई। जिसमें विभिन्न ट्रैवल एंड टूरिज्म से जुड़ी संस्थाओं एवं होटल एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया इस मीटिंग की अध्यक्षता होटल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की एवं संचालन विजय शुक्ला द्वारा किया गया। मीटिंग में यह तय किया गया कि संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के बैनर तले सरकार को चार धाम यात्रा खुलने एवं उत्तराखंड में प्रवेश करने के लिए आरटी पीसीआर रिपोर्ट की बाध्यता को समाप्त करने के लिए 18 जून को सुबह हरिद्वार से देहरादून तक पैदल मार्च किया जाएगा। जिसका नेतृत्व टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। अपनी मांगों को लेकर शिव मूर्ति चौक हरिद्वार से हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन एवं अनेक संतों का आशीर्वाद लेने के उपरांत देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। सरकार से यह आग्रह किया जाएगा कि वह चार धाम यात्रा को अति शीघ्र खोलें, उत्तराखंड प्रवेश के लिए rt-pcr की बाध्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए, सारे बाजार प्रतिदिन खोले जाएं, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को चाहे वो टैक्सी वाले हो होटल वाले हो टूर एंड ट्रेवल्स वाले हो सभी को सस्ते सब्सिडाइज्ड सॉफ्ट लोन की व्यवस्था करवाई जाए।

आज की मीटिंग में टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन से गिरीश भाटिया, चंद्रकांत शर्मा, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन से अभिषेक अहलूवालिया, दीपक बल्ला, अर्जुन सैनी, अंजित कुमार, टैक्सी यूनियन हरिद्वार से संजय शर्मा, पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर एसोसिएशन से सुनील जायसवाल, हरिद्वार ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन से विजय शुक्ला, अरविंद खनेजा, गुरचमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

