जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हर वर्ग हर जाति हर धर्म से लगाव चाहिए, जनसेवा के लिए समर्पण का भाव चाहिए… इसी बात को संदर्भ मे रखते हुए टीम जीवन सौ भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन बांट रहे हैं। इसके अलावा टीम जीवन अपने वॉलिंटियर्स और उनके परिवार की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में टीम जीवन के वॉलिंटियर्स का लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने बताया कि टीम जीवन लगातार समाज को जागरुक करने का कार्य भी कर रही है। टीम का एकमात्र लक्ष्य समाज की उन्नति, जागरुकता व कल्याण है।टीम जीवन की दीपिका संगतानी व संजना द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर जन चेतना का कार्य किया गया और टीम जीवन के सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।

टीम जीवन के महासचिव सीए अनमोल गर्ग ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि सभी को वैक्सीन का टीका लगे और सभी स्वस्थ रहें।

टीम जीवन के टीकाकरण आपके द्वार अभियान के तहत घर घर लोगो को वैक्सीन लगाने का कार्य टीम के सदस्य राजीव जोशी, दीपक उपाध्याय, शिवम नामदेव, वैभव कौशिक, यश लालवानी, नामित गोयल, हितेश अग्रवाल, आयुष गोयल, अमन अरोड़ा, प्रेरणा, इशिका आदि कर रहे है।
उपर्युक्त जानकारी टीम जीवन सोशल मिडिया की रूपांगी, राधिका व दीपिका द्वारा प्राप्त हुई।

