एसपी सिंह इंजीनियर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर को प्रत्येक क्षेत्र में भारी समर्थन मिल रहा है। गांवों में उनके स्वागत में फूल बरसाकर स्वागत किए जा रहे हैं। उनकी मजबूती के चलते हुए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने उनकी सराहना की। वे जल्द ही क्षेत्र में सभा और रोड शो करेंगे।
ज्वालापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर की लोकप्रियता के चलते हुए हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। युवा वर्ग उनके कंधे से ​कंधा मिलाकर प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है। तेलीवाला में तो उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि क्षेत्र में पिछले दस साल से भाजपा के विधायक रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में संपर्क मार्गों की स्थिति बदहाल है। क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा के लिए कोई काम नहीं हुआ। दूर जाने के डर से बालिका अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती। ऐसे में घाड़ क्षेत्र में अच्छे डिग्री कॉलेज, तकनीकि शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की जरूरत है। जनता की भावना केवल आजाद समाज पार्टी ही समझती है। पार्टी ने देश के शोषित वर्ग की आवाज उठाने का काम किया और न्याय दिलाया।

एसपी सिंह इंजीनियर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब।