जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
केंद्र सरकार के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए कुल 909 पदों के लिए भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2023 नियत की गई है। आवेदन पोर्टल, hll.cbtexam.in पर किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क 600 रुपये हैं, जबकि एससी, एसटी व दिव्यांगों के फार्म निशुल्क है।
भारत सकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अधीन दिल्ली में स्थित सरकारी अस्पतालों में विभिन्न पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद अवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सफदरजंग अस्पताल द्वारा भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
सफदरजंग अस्पताल द्वारा बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 जारी दिल्ली पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2023 अधिसूचना (सं.RECTT-1/3/2023-Recruitment Cell) के अनुसार सफदरजंग अस्पताल के साथ-साथ जिन अन्य केंद्रीय अस्पतालों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, उनमें लेडी होर्डिंग मेडिकल कॉलेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, कलावती सरन बाल अस्पताल और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र नजफगढ़ शामिल हैं।


पैरामेडिकल स्टाफ के इन पदों पर होगी भर्ती
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, ईसीजी टेक्निशियन, एक्सरे असिस्टेंट, ईसीजी टेक्निशियन, नर्सिंग अटेंडेंट, रेडियोग्राफर, ओटी असिस्टेंट, टेक्निशियन, ड्रेसर, साइक्लॉजिस्ट, लाइब्रेरी क्लर्क, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन और अन्य शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
सफदरजंग अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट, vmmc-sjh.nic.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पोर्टल, hll.cbtexam.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 5 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *