जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के स्वागत में कांग्रेस सेवादल हरिद्वार के स्वयंसेवकों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया। करण माहरा ने कहा कि सेवादल हमेशा जनहित में कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
हरिद्वार आगमन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कांग्रेस सेवादल हरिद्वार के स्वयंसेवकों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। मुख्य संगठक अश्विन कौशिक द्वारा करण माहरा को गांधी टोपी पहनाई और फिर सभी सेवादल सिपाहियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनके कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य संगठक अश्विन कौशिक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा हरिद्वार में गढ़वाल मंडल के जिला/महानगर अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने आए हुए हैं।
इस कार्यक्रम में सेवादल हरिद्वार के विशेष सम्मानित सदस्य गण वीरेन्द्र भारद्वाज एवं महेन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता एवं शुभम शर्मा, उपाध्यक्ष जमाल क़ुरैशी, महासचिव सत्यम अधिकारी, प्रवक्ता रजत जैन आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *