जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। चंपावत चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक तरफा जीतकर जिस तरह से रिकार्ड बनाया था, उसी तर्ज पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में विपक्षियों का सफाया करते हुए निर्विरोध बोर्ड बनवाए है। समूचे उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद किए गए इस ऐतिहासिक कार्य की चर्चा जोरों पर है। हरिद्वार जनपद के लोग स्वामी यतीश्वरानंद को हरिद्वार से सांसद के रूप में देखने की मांग उठाने लगे हैं। अब राजनीति का शक्ति केंद्र वेद मंदिर बन गया है।
हरिद्वार के जिला पंचायत में इतिहास रचने के बाद से हरिद्वार जनपद निवासी बेहद गद्गद है। जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरण सिंह और उपाध्यक्ष अमित चौहान के साथ ब्लॉक प्रमुखों में एक तरफा दबदबा कायम करने पर भारतीय जनता पार्टी का हरिद्वार में सम्मान बढ़ा है। यह सब जब हुआ जब विधानसभा चुनाव—2022 में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, जनता ने मौजूदा 5 विधायक चुनाव मैदान से साफ कर दिए। लेकिन चुनाव से सीख लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जिला पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों और विजन को धरातल पर उतारते हुए जनता से मतदान की अपील की। जनता ने मुख्यमंत्री धामी के विजन पर मोहर लगाते हुए एकतरफा निर्णय दे दिया।
हरिद्वार जनपद में भाजपा का नया रिकार्ड बनने पर जनता ने इसका श्रेय पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को दिया। क्योंकि चुनाव की कमान उनके हाथ में थी और चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया। चुनाव के बाद से स्वामी यतीश्वरानंद का कद, नाम, सम्मान सभी बढ़े हैं। हर कोई स्वामी यतीश्वरानंद की रणनीति का कायम है और उन्हीं के गुणगान कर रहे हैं। विपक्षी नेता भी उनकी रणनीति के कायम है और उनके नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।
चंपावत में पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत
पुष्कर सिंह धामी को कुल 57268 वोट हासिल हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को महज 3147 वोट मिले, वह अपनी जमानत तक ना बचा सकीं। पुष्कर सिंह धामी ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया। धामी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों/उपचुनावों में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल हुई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम था, जिन्होंने 2012 के सितारंगज में हुए उपचुनाव में प्रकाश पंत को 39,954 वोटों से हराया था।

ये बने ब्लॉक प्रमुख
— लक्सर से डॉ हर्ष कुमार दौलत, ज्येष्ठ उप प्रमुख रविंद्र सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख फरमान निर्वाचित हुए।
— रुड़की ब्लॉक से प्रमुख लुबना राव, ज्येष्ठ उप प्रमुख मीना, कनिष्ठ उप प्रमुख दिलीप बनें
— बहादराबाद से ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान बनें।
— भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख करुणा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख आयुषी राकेश, कनिष्ठ उप प्रमुख प्रमोद कुमा बने।
— नारसन से ब्लॉक प्रमुख कोमल देवी, कनिष्ठ उप प्रमुख डोली निर्वाचित हुए।
— खानपुर से ब्लॉक प्रमुख नितीश कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख नुपूर, कनिष्ठ उप प्रमुख वैशाली देवी निर्वाचित हुए हैं।