जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस रेल चौकी प्रभारी एसआई प्रवीण रावत की अचानक से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिटी हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने उनका कुशलक्षेत्र हॉस्पिटल पहुंचकर जाना, साथ ही इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी जानकारी ली।
सब इंस्पेक्टर प्रवीण रावत जो वर्तमान में कोतवाली ज्वालापुर के प्रभारी चौकी रेल है, सीने में अचानक दर्द की शिकायत पर सिटी हॉस्पिटल हरिद्वार में भर्ती हैं। 2015 बैच के काम-में-अग्रणी और तेजतर्रार प्रवीण रावत थाने के एक महत्वपूर्ण मामले में दबिश के सिलसिले में उत्तराखंड से बाहर गए थे एवं अपने अन्य साथियों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जब हरिद्वार पहुंच ही रहे थे तो रास्ते में एकाएक सीने में दर्द की शिकायत पर आनन-फानन में कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
अभी कुछ समय पूर्व डीआईजी/एसएसपी हरिद्वार डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत महोदय द्वारा आईसीयू में जाकर प्रवीण रावत का हालचाल जाना गया और इलाज कर रहे डॉक्टर से विस्तृत जानकारी लेते हुए इलाज में कोई कमी न रखने एवं एसआई प्रवीण को आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु कहा।
डॉक्टर के अनुसार- हॉर्ट में एक क्लॉट जमा हो गया था अच्छा हुआ जो थोड़े समय बाद अपने आप हट गया अन्यथा कुछ भी हो सकता था। हम पूरा ध्यान रख रहे हैं फिलहाल मरीज की हालत में तेजी से सुधार है।
एसएचओ ज्वालापुर आर.के. सकलानी द्वारा बताया गया कि प्रवीण द्वारा अभी हाल में ज्वालापुर के बहुचर्चित 50 लाख रूपये फिरौती मामले के खुलासे में भी अति महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया था। हरिद्वार पुलिस कर्मठ, जोशीले और मिलनसार प्रभारी चौकी रेल, प्रवीण रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।