जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड। चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के प्रचार प्रसार में भीड़ जुटाने में पार्टी के दिग्गज नाकाम साबित हो रहे हैं। चर्चा है कि कांग्रेस के कद्दावर मुस्लिम समाज के मतदाताओं की संख्या कम होने के चलते हुए भीड़ नहीं जुट रही है। तो वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चंपावत न पहुंचने की चर्चाओं का भी जोर पकड़ता जा रहा है।
चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी चुनाव मैदान में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई कैबिनेट मंत्री, विधायक एवं अन्य पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। उनकी रैलियों एवं जनसभाओं में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के चुनाव प्रचार में भीड़ नहीं जुट रही हैं। कांग्रेस की ओर से जारी की गई प्रचारकों की सूची में से कोई नेता चंपावत नहीं जा रहा हैं। 22 मई को कांग्रेस प्रत्याशी ग्राम सभा नरसिंह डांडा, हरिपुरनगर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा के साथ जिलाध्यक्ष आदि पदाधिकारी प्रचार प्रसार कर रहे थे, तो एक फोटो उन्होंने कांग्रेस के पेज पर शेयर किया, जिसमें मात्र 6 महिलाएं बैठी थीं, जिसे लेकर लोग तरह—तरह के कमेेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कांग्रेस के कद्दावर मतदाता मुस्लिम समाज के की जनसंख्या क्षेत्र में नहीं हैं, इसलिए क्षेत्र में भीड़ नहीं दिख रही है।
पूर्व सीएम हरीश रावत नहीं हुए शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे हैं, जिसे लेकर तरह—तरह की चर्चा आम है।
चंपावत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के प्रचार में ग्राम सभा नरसिंह डांडा, हरिपुरनगर क्षेत्र में जनसभा का फोटो।