जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य सरकार में दायित्वधारी बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूचना है कि बहुत जल्द ही दायत्विधारियों की सूची जारी हो सकती है। कुछ आयोगों के अध्यक्ष बदलने के साथ नए अध्यक्ष बनाने के साथ कई समितियों का गठन किया जा सकता है। संगठन में भी कुछ पदों पर बदलाव करने की भी तैयारियां हो चुकी है। जल्द ही सभी की सूची जारी हो सकती हैं। इसके लिए विचार मंथन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के नेतृत्व में हो चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार का एक महीने का समय पूरा हो चुका है। भाजपा जल्द की पुष्कर सिंह धामी को विधायक चुनाव लड़ाने की तैयारी कर चुकी है। क्योंकि चंपावत विधानसभा की सीट खाली हो चुकी है। लेकिन उप चुनाव से पहले पार्टी दर्जाधारी राज्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रही है। कुछ आयोगों के अध्यक्ष बदलने की भी प्रक्रिया करने की तैयारी हो चुकी है। यह प्रक्रिया कराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के नेतृत्व में रविवार को बैठक हुई है। सूचना है कि भाजपा के संगठन में भी बदलाव होगा।