जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में वांछित आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी नाबालिग से एक लाख रुपये ले चुका था और अभी भी रुपयों की मांग कर रहा था।
तीन सितंबर को पीड़िता की मां ने कोतवाली कनखल में तहरीर देकर बताया गया कि एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री से दोस्ती कर उसे अपने जाल में फंसा लियाा है। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फोटो/वीडियो बनाए तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। डर के कारण नाबालिग द्वारा आरोपी को ₹01 लाख रुपये दे दिए। लेकिन इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार और रुपयों की मांग करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
प्रभारी अधिकारी थाना कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली एवं हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।
कनखल पुलिस टीम द्वारा लगातार उसकी तलाश एवं दबिश की कार्रवाई जारी रखी गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से घिरता देख आरोपी अंततः कोतवाली कनखल पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
नाम पता आरोपित
गौरव कुमार पुत्र धनपाल निवासी बफरी बुजुर्ग, थाना शाही, जनपद बरेली, हाल निवासी सगरावाला, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कनखल कोतवाली के एसआई देवेन्द्र पाल, सीमा आर्य, कांस्टेबल रणजीत सिंह, सुष्मिता रावत का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *