जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। आजाद समाज पार्टी के ज्वालापुर विधानसभा से प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सभी वर्ग के लोगों से अपील की है कि पार्टी की मजबूती के लिए जनप्रतिनिधि जरूरी है, इसलिए एसपी सिंह इंजीनियर को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का काम किया जाए, ताकि उनके शोषण और न्याय की आवाज उठाई जा सके।
ज्वालापुर विधानसभा के प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। उन्हें दलित, मुस्लिम समाज के साथ सभी वर्ग का भारी समर्थन मिल रहा है। एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर वे मैदान में उतरें हैं। आजाद समाज पार्टी ने हर पिछड़े और शोषित व्यक्ति की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाया है। उन्होंने देश में हुए प्रकरणों के बारे में कहा कि यदि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मैदान में नहीं उतरते तो लोग अपनी आवाज नहीं उठा पाते। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पतंग के निशान पर मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यदि आजाद समाज पार्टी मजबूत होगी तो संविधान की रक्षा होगी और आरक्षण आदि सभी व्यवस्था कायम रहेगी।


