कांग्रेस के युवा नेता वरुण बालियान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल को अपना बायोडाटा सौंपते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनने को दावेदारी प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ता वरुण बालियान ने महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बायोडाटा सौंपा है। बायोडाटा 10 हजार डीडी के साथ जमा हो रहे हैं। वरुण बालियान का दावा है कि यदि पार्टी ने उनपर भरोसा दिखाया तो कांग्रेस के सूखे को दूर करते हुए भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। हालां​कि सीट से कई वरिष्ठ नेताओं ने भी दावेदारी प्रस्तुत की है।
कांग्रेस की ओर से विधानसभा—2022 चुनाव के लिए संभावित दावेदारों से बायोडाटा लेने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को रानीपुर विधानसभा से वरुण बालियान ने महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल को अपना बायोडाटा सौंपा है। वरुण बालियान बहुत ही जुझारू एवं ईमानदार युवा नेता है। वे हमेशा से जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं। कोरोना कार्यकाल में उन्होंने बहुत ही समाजसेवा के काम किए। पिछले कोरोना संक्रमण में लगे लॉकडाउन में उन्होंने राशन वितरण के साथ जरूरतमंदों की सेवा करते हुए काम किया, लेकिन इस कोरोना कार्यकाल में उन्होंने आॅक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने का काम किया। उन्होंने कई सिलेंडर अपने खर्चे से खरीदें और आॅक्सीजन भरवाकर मरीजों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने अन्य तरीकों से जरूरतमंदों की सेवा की।
वरुण बालियान की दूसरी पहचान पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के सच्चे साथी के रूप में है। वे पूर्व विधायक अंबरीष कुमार की पसंदीदा सीट रानीपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनका सपना है कि पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीष कुमार की याद हमेशा बनी रहे। वरुण को अंबरीष कुमार मंच ने रानीपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग उठाई है। वरुण का कहना है कि हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया और करते रहेंगे।
इन्होंने भी दिया अपना बायोडाटा
डॉ संजय पालीवाल, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, महेश प्रताप राणा, जटाशंकर श्रीवास्तव, तेलूराम प्रधान, विमला पांडेय ने बायोडाटा महानगर अध्यक्ष को सौंपा है।