जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी से खानपुर विधानसभा से तैयारी कर रहे चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला के पुत्र डॉक्टर अभिनव चौधरी ने जनता की सेवा का बीड़ा उठा लिया है। डॉक्टर ​अभिनव चौधरी गांव जाकर सुविधाओं से लैस एंबुलेंस के साथ पहुंचकर बीमार लोगों की जांच कर इलाज कर रहे हैं। वे मौके पर दवा भी देते हैं, साथ ही गंभीर मरीज के इलाज के लिए उनके चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला मदद कर रहे हैं। उनके इस कार्य से जनता में विश्वास के साथ जन समर्थन निरंतर बढ़ रहा है।


चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला का हरिद्वार की राजनीति में बड़ा कद समाजसेवा के दम पर हुआ है। चौधरी रविंद्र सिंह खानपुर विधानसभा से तैयारी कर रहे है। बहुजन समाज पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार करते हुए वे जनसमर्थन जुटा रहे हैं। अब इस कार्य में उनके पुत्र डॉक्टर अभिनव चौधरी ने मोर्चा संभाल लिया है। वे नीतियों के साथ नहीं, बल्कि लोगों के इलाज के लिए मैदान में उतरे हैं। प्रचार में उन्होंने जनता की सेवा का संकल्प लिया है। सुविधाओं युक्त एंबुलेंस के साथ वे गांव—गांव जाकर मरीज लोगों का इलाज कर रहे हैं।


डॉ अभिनव चौधरी बीपी, शुगर आदि की कई तरह की जांच तो मौके पर कर लेते हैं और बीमार लोगों को दवा भी देते हैं। समाजसेवा कर रहे डॉ अभिनव की चर्चा पूरे विधानसभा क्षेत्र में जोरों पर है। क्योंकि क्षेत्र में कभी घर पर आकर डॉक्टर ने किसी का इलाज नहीं किया। क्षेत्र के लोग इलाज पाकर उन्हें आशीर्वाद देते है।